UPI क्या है और कैसे काम करता है | UPI Full Form in Hindi

आज कल के समय में एक नया बदलाव आया है जिसमे हर कोई डिजिटल तरीको जैसे UPI आदि से बिना कैश या नगद रुपयों के अपनी पेमेंट्स करना बहुत आसान और सहेज मानने लगे है|

हमारा आज का ये आर्टिकल इस ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम यानी UPI के बारे में ही है| इसमें हम आपको UPI क्या है और ये कैसे काम करता है, इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे और अगर आप इसको इस्तेमाल करने में डर या कोई झिझक महसूस करते है तो आप को ये आर्टिकल पड़ने के बाद पूरी तरह से समझ आ जायेगा कि ये UPI किस तरह से काम करता है और ये आपके लिए कितना सेफ है|

तो चलिए बिना देरी के आपको बताते है UPI क्या है और ये कैसे काम करता है|

UPI का Full Form (UPI Full Form in Hindi)

UPI का full form इंग्लिश में Unified Payments Interface और Hindi में इसका मतलब एकीकृत भुगतान इंटरफेस है जिसका मतलब एक तरीके का पेमेंट इंटरफ़ेस या कोई सिस्टम जिसमे सभी तरीके की पेमेंट्स को उस सिस्टम के जरिये आसानी से ऑनलाइन पे किया जा सके|

UPI क्या है?

UPI एक ऑनलाइन भुगतान का एक तरीका है जिसको अप्रैल 2016 में NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा भारत में लांच किया गया था| ये UPI सिस्टम आम आदमी को घर बेठे किसी भी समय अपने घर परिवार या दोस्तों को पैसे भेज सकने के लिए बहुत ही काम आने वाला साबित हुआ|

साथ ही इसमें आप सभी तरह की पेमेंट्स जैसे लाइट बिल, पानी का बिल, मोबाइल रिचार्ज, टेलीफोन का बिल, मूवी टिकेट और रेल या बस टिकेट आदि सभी प्रकार के भुगतान ऑनलाइन कर पाते हैं|

UPI के भारत में आने से पहले ये सभी काम करने के लिए या तो आपको बड़ी बड़ी लाइन में लगना पड़ता था और साथ ही बैंक आदि के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन UPI के आने के बाद जैसे जैसे लोगो ने इसको अपनाना शुरू किया उनका इन पर विश्वास बढ़ता गया और आज UPI भारत ही नहीं बल्कि बहुत से अन्य देशो में भी भुगतान के तरीको में उपयोग आने लगा है|

दोस्तों आपको अगर अभी भी UPI को लेकर कोई और ट्रस्ट इशू हो तो आपको बता दे कि UPI के निर्माता और संचालक NPCI स्वयं RBI (रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया) के द्वारा संचालित होते है जो की आपके सभी बैंक और ATM आदि के भुगतान या लेन-देन का हिसाब रखता है|

UPI का इस्तेमाल कैसे करें?

UPI का इस्तेमाल करना उतना अधिक कठिन नहीं है जितना हम लोग समझते है| अक्सर पैसो के लेनदेन के लिए हम बहुत ज्यादा सोच विचार में पड़ते है और इसके चलते हम आसान चीजों को भी कठिन समझने लगते है| हम मानते है की इसके लिए आपको थोडा ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका पैसा गलत जगह न चला जाए या कोई धोखा धडी न हो पर फिर भी ये उतना मुश्किल काम नहीं है|

तो चलिए हम आपको बताते है UPI को इस्तेमाल करने का सबसे आसन और सुरक्षित तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में कोई भी एक UPI एप्प इनस्टॉल करना होगा जैसे गूगल पे, फ़ोन पे, अमेज़न पे आदि|
  • इसके बाद आपको अपने फ़ोन में इस एप्लीकेशन को ओपन करके उसमे अपने मोबाइल नंबर और ईमेल अकाउंट की सहायता से Sign Up कर लेना है|
  • Sign Up करने के बाद आपको अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स सही से डाल कर इसमें अपने बैंक अकाउंट को वेरीफाई कर लेना है और अपनी UPI ID बना लेनी है|
  • इसमें आपको एक UPI PIN बनाने को कहा जायेगा जो की बहुत काम की चीज़ है और इसको आपको हमेशा याद रखना है|
  • कोई भी भुगतान करते समय पैसा भेजने से पहले UPI एप्लीकेशन आप से वो PIN पूछेगा उसके बाद ही आगे पैसा भेजा जायेगा|

इन आसान स्टेप को फॉलो कर के आप भी बड़ी आसानी से किसी भी UPI एप्लीकेशन में अपना अकाउंट बना सकते है और इसमें आपको किसी और की सहायता भी नहीं लेनी पड़ेगी|

UPI इस्तेमाल करने के फायदे

वैसे तो UPI एप्लीकेशन इस्तेमाल करने के फायदे बहुत ज्यादा है और शायद आप इनके बारे में जानते ही होंगे पर फिर भी आप की जानकारी के लिए हम कुछ विशेष फायदे एक बार जरुर बताना चाहेंगे|

  • UPI के जरिये आप किसी भी समय चाहे वो दिन हो या रात, कभी भी पैसा एक बैंक अकाउंट से दुसरे बैंक अकाउंट में भेज सकते है|
  • ये UPI सिस्टम एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, इसका मतलब आपका भेजा हुआ पैसा कुछ ही सेकंड में सामने वाले के खाते में दिख जायेगा|
  • इसमें आप  सिर्फ UPI ID या बारकोड की मदद से ही सीधा खाते में पैसा भेज सकते है जबकि साधारण लेनदेन में पूरी बैंक खाते की डिटेल की जरूरत पडती है|
  • इसमें हर उपयोगकर्ता को प्रतिदिन 1 लाख तक की लेनदेन की लिमिट दी जाती है|
  • इसकी मदद से आप किसी भी प्रकार का रिचार्ज, टिकट्स आदि घर बेठे कर सकते है|
  • UPI की मदद से आप अपने बैंक खाते का बैलेंस घर बेठे किसी भी समय देख सकते है|

UPI सपोर्ट करने वाले मोबाइल एप्प

वैसे तो UPI भारत की सरकारी ऑनलाइन लेनदेन की संस्था का एक प्रोडक्ट या सिस्टम है पर आज कल के समय में UPI को इस्तेमाल करने के लिए बहुत सारे ऐसे एप्प है जो की अपने यूजर को आसान इंटरफ़ेस और उनके एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने पर कुछ उपहार या गिफ्ट आदि देते है|

आप अपनी मर्ज़ी से किसी भी Trusted एप्लीकेशन का चुनाव करके उसके साथ अपने बैंक अकाउंट को लिंक करके अपना UPI ID बना सकते है| वर्तमान में प्रचलित कुछ UPI एप्लीकेशन के नाम हम नीचे बता रहे है जिन्हें आज कल लोग इस्तेमाल करते है और आप भी बिना डरे इनका इस्तेमाल कर सकते है|

  1. Google Pay
  2. Phonepe
  3. Paytm
  4. BHIM UPI
  5. Amazon Pay
  6. Freecharge
  7. Mobikwik
  8.  Whatsapp UPI

इसके अलावा कही अन्य बैंको द्वारा भी उनकी ऑनलाइन एप्लीकेशन में UPI की सुविधा दी गयी है जिन्हें आप अगर चाहे तो इस्तेमाल कर सकते है|

UPI कौन कौनसे बैंक के अकाउंट में सपोर्ट करती है?

आप भी UPI का इस्तेमाल करना चाहते है पर आपके दिमाग में ये बात जरुर आती होगी की क्या आपका बैंक UPI को सपोर्ट करता है या नही? तो इसका जवाब आपको हम देंगे|

वैसे तो UPI भारत का एक लेनदेन सिस्टम है पर UPI भारत के सरकारी बैंक से लेकर भारत में लगभग सभी गैर सरकारी बैंक में भी सपोर्ट करता है| ज्यादातर लोग जिन बैंक का उपयोग करते है UPI उन सभी में सपोर्ट करता है|

नीचे हम कुछ ख़ास बैंक के नाम दे रहे हैं जो सामान्यत लोग इस्तेमाल करते है और UPI उनमे सपोर्ट करता है,

  1. बैंक ऑफ़ इंडिया
  2. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
  3. पंजाब नेशनल बैंक
  4. YES बैंक
  5. AXIS बैंक
  6. IDFC बैंक
  7. ICICI बैंक
  8. HDFC बैंक
  9. KOTAK Mahindra बैंक
  10. RBL बैंक

ये सभी बैंक तो बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने वाले बैंक में से है| इसके अलावा भी बहुत से बैंक हैं जो की भारत में इस्तेमाल किये जाते है और UPI सपोर्ट करते हैं| इन बैंको के नाम आप NPCI की ऑफिसियल वेबसाइट पे उपलब्ध लिस्ट में देख सकते है|

निष्कर्ष

उम्मीद है हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आप अब तक जान गए होंगे कि UPI क्या है और ये कैसे काम करता है? तो आप अब इसका इस्तेमाल बिना डरे कर सकते है|

आपको हमारा कैसा लगा आप हमे कमेंट में जरुर बताएं और इसके अलावा भी आपको UPI का इस्तेमाल करने को लेकर कोई अन्य सवाल या परेशानी आती हो तो हमे कमेंट में पूछ सकते है|

Leave a Comment